Homeभारतराजस्थानपोकरण में जवानों का 'भारत शक्ति' युद्धाभ्यास, PM मोदी ने देखा तीनों...

पोकरण में जवानों का ‘भारत शक्ति’ युद्धाभ्यास, PM मोदी ने देखा तीनों सेनाओं का पराक्रम, बोले- ये नए भारत की शक्ति…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित अभ्यास "भारत शक्ति" में हिस्सा लिया।

चौक टीम, जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित अभ्यास “भारत शक्ति” में हिस्सा लिया। इस अभ्यास के दौरान तीनों सेनाओं के स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। तीनों सेनाएं स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का करीब 50 मिनट तक समन्वित प्रदर्शन की। पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत शक्ति’ का ये उत्सव शौर्य की भूमि राजस्थान में हो रहा है।

PM मोदी ने देखा तीनों सेनाओं का पराक्रम

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमने यहां अपनी तीनों सेनाओं के जो पराक्रम देखा। वह अद्भूत है। आसमान में ये गरजना, जमीन पर ये जाबाजी, चारों दिशाओं में गूंजता ये विजय घोष, ये नए भारत का आह्वान है। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में जब हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेंगे, तो भारत का सैन्य सामर्थ्य भी नई बुलंदी पर होगा और भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में राजस्थान की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। विकसित राजस्थान, विकसित सेना को भी उतनी ही ताकत देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोकरण को किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमारा पोकरण एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता, भारत के आत्मविश्वास और भारत के आत्मगौरव की त्रिवेणी का साक्षी बना है। यही पोकरण है, जो भारत की परमाणु शक्ति का साक्षी रहा है और यहीं पर हम आज स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण का दम भी देख रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत की कल्पना, आत्मनिर्भर भारत के बिना संभव नहीं है। भारत को विकसित होना है, तो हमें दूसरों पर अपनी निर्भरता को कम करना ही होगा। उन्होंने कहा कि इसलिए आज भारत, खाने के तेल से लेकर आधुनिक विमान तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल दे रहा है।

पांचवी पीढ़ी के फाइटर विमान भारत में बनेंगे- PM

मोदी ने कहा कि जिन हथियारों का इस्तेमाल जवान करते हैं, यदि वे देश में बने हाें तो उन्हें पता होता है कि यह हथियार कभी कम नहीं पड़ेंगे। कुछ दिन पहले ही कैबिनेट ने फैसला लिया है कि पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान भी हम भारत में ही डिजाइन, डेवलप और मेनुफेक्चर करने वाले हैं। भविष्य में भारत का डिफेंस सेक्टर बहुत बड़ा होने वाला है। भारत डिफेंस सेक्टर में भी निर्यातक बनता जा रहा है।

मोदी बोले- ये नए भारत का आहवान है

मोदी ने कहा कि आसमान में यह गर्जना, जमीन पर जांबाजी, चारों दिशाओं में गूंजता विजय घोष नए भारत का आहवान है। आज हमारा पोकरण एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता, भारत के आत्मगौरव का साक्षी बना है। यही पोकरण है जो भारत की परमाणु शक्ति का साक्षी रहा है। यहीं पर आज हम स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण का दम देख रहे हैं। भारत शक्ति का यह उत्सव शौर्य की भूमि राजस्थान में हो रहा है, लेकिन इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। कल ही भारत ने लंबी दूरी की क्षमता वाली अग्नि मिसाइल का परीक्षण किया है। दुनिया के बहुत कम देशों के पास इस तरह की आधुनिक टेक्नोलॉजी है।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here