Homeमुख्य समाचारराजनीतिभारत जोड़ो यात्रा पहुंचेंगी पंजाब, फतेहगढ़ साहिब में शामिल होंगे सचिन पायलट

भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेंगी पंजाब, फतेहगढ़ साहिब में शामिल होंगे सचिन पायलट

भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को फतेहगढ़ साहिब पंजाब पहुंचेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकल रही भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पायलट भी शामिल होंगे। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार शाम को भारत जोड़ो यात्रा को सचिन पायलट ज्वाइन करेंगे।

गौरतलब है कि राजस्थान सहित अन्य राज्यों से गुजरी भारत जोड़ो यात्रा मैं सचिन पायलट समय-समय पर शामिल होते रहे हैं।

26 जनवरी को समापन

भारत जोड़ो यात्रा का समापन 26 जनवरी को कश्मीर में तिरंगा फहराने के साथ होगा। भारत जोड़ो यात्रा जिन राज्यों से गुजर रही है, वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। सचिन पायलट के फतेहगढ़ साहिब पंजाब दौरे के दौरान बड़ी संख्या में राजस्थान से भी कार्यकर्ता यात्रा का हिस्सा बनेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में भारतीय कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी और राजस्थान से भी जुड़े बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

जनवरी से शुरू हुआ दूसरा फेज

भारत जोड़ों का यात्रा का दूसरा फेज उत्तर प्रदेश से होकर गुजरा है। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही है। भारत जोड़ो यात्रा देश में विपक्ष की नई भूमिका को सामने रख रही है। साथ ही ज्वलंत मुद्दों पर भी भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मुखर रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब पंजाब में यात्रा के पहुंचने पर सभा का भी आयोजन होगा।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here