HomeGovernmentभजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका...

भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की है। शर्मा ने सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर देर रात परिवार के लोगों के साथ यहां राज राजेश्वरी मंदिर प्रागंण में विधिवत् रूप से होली पूजन किया। उसके बाद मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया।

इस दौरान राजस्थान पुलिस की चार आरएसी बटालियन के जवानों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। होलिका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here