Homeभारतराजस्थानभजन सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा किया बदलाव, शिखर अग्रवाल सीएम के...

भजन सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा किया बदलाव, शिखर अग्रवाल सीएम के ACS बने..RAS देवाराम सैनी को भेजा बांसवाड़ा; देखें पूरी लिस्ट

प्रदेश की भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक बेड़े में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। खास बात यह है कि सीएम के ACS की खोज अब पूरी हो गई है।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक बेड़े में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। खास बात यह है कि सीएम के ACS की खोज अब पूरी हो गई है। IAS शिखर अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री का ACS बनाया गया है। वहीं, दो अन्य आदेशों में सरकार ने 18 आरएएस के तबादले किए हैं, जबकि 31 APO चल रहे RAS अफसरों को पोस्टिंग दे दी है। आदेश के अनुसार देवाराम सैनी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बांसवाड़ा लगाया गया है।

शिखर अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी

कार्मिक विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार 1993 बैच के IAS शिखर अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अग्रवाल को मुख्यमंत्री भजनलाल का अतिरिक्त मुख्यसचिव लगाया गया है। इसके साथ ही एक अन्य आदेश में एपीओ चल रही IAS नलिनी कठोतिया को निदेशक अल्पसंख्यक मामलात विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

18 RAS के तबादले, 31 APO चले रहे RAS को पोस्टिंग

कार्मिक विभाग की ओर जारी आदेश में 5 RAS को APO किया गया है। आदेश के अनुसार देवाराम सैनी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बांसवाड़ा, आकाश तोमर को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजमेर, पुरुषोत्तम शर्मा को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सीकर, लक्ष्मीकांत बालोत को भू-प्रबंध अधिकारी भीलवाड़ा लगाया गया है।

कार्मिक विभाग की ओर जारी आदेश में जसवंत सिंह और विवेक कुमार को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव लगाया है. मनोज कुमार को मुख्यमंत्री का उप सचिव लगाया है। इसके अलावा जगबीर सिंह को उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के विशिष्ट सहायक की जिम्मेदारी दी गई है, इसी तरह से उम्मेद सिंह को उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह का विशिष्ट सहायक लगाया है, कालूराम को राजस्व मंत्री हीरा लाल नागर, राजेन्द्र सिंह राठौड़ को उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, भागवत सिंह को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी भू-जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, संजय सिंह को कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा और बलवंत सिंह को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह के विशिष्ट सचिव लगाया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

इधर तबादला सूची में लगातार हो रहे फेरबदल पर तंज कसते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सोशल मीडिया पर सूची साझा करते हुए सवाल किया कि जब दोनों अधिकारी सीएम की स्वीकृति से लगाए गए थे तो चंद दिनों में ही क्यों हटा दिए गए? उन्होंने पूछा कि क्या उपमुख्यमंत्री अपनी बुद्धि, विवेक से अपने कार्यालय में अधिकारी भी नहीं रख सकते, ऐसा है तो फिर हर पद के लिए पहले ही दिल्ली से पर्ची मंगवाओ।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here