जम्बूरी में बैंडवादन और केम्प फायर से जीवंत हुई कला-संस्कृति

पाली। रोहट में चल रही 18वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जम्बूरी में स्काउट व गाइड की ओर से साहसिक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को समझने का अवसर मिल रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म की ओर से इसे मिनी यंग इंडिया कहा गया था। उसके अनुसार ही यहां की एक्टिविटिज मिनी यंग इंडिया के सपने को साकार कर रही है। जम्बूरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जहां देश के विभिन्न प्रान्तों की कला संस्कृति जीवंत हो रही हैं, वहीं साहसिक गतिविधियों के माध्यम से ’सक्षम और समर्थ युवा भारत’ का संदेश भी प्रवाहित हो रहा है। जम्बूरी में सामूहिक बैंड वादन सहित विविध स्पर्धाएं आयोजित हुई। इसके साथ ही कार्यक्रम में मरू भूमि की वीरांगनाओं का स्कार्फ व शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।

संस्कृतियों का संगम देख अभिभूत हुए राज्यमंत्री

जम्बूरी में गृह एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव भी पहुंचे। मंत्री यादव ने यहां स्काउट-गाइड की ओर से किए जा रहे साहसिक प्रदर्शनों ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा। स्काउट-गाइड के प्रदर्शन से वह अभिभूत नजर आए। उन्होंने राष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन को ऐतिहासिक बताया। स्काउट स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य ने उनका स्वागत करते हुए जम्बूरी की जानकारी दी।

स्काउट-गाइड्स ने नाइट हाइक से जाना ग्रामीण परिवेश

गृह राज्य मंत्री ने आर्य के साथ रोहट पाली में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी के परिसर में हरी झंडी दिखाकर स्काउट्स की टुकड़ी ’नाइट हाइक’ को रवाना किया। नाइट हाइक टुकड़ी नजदीकी गांवों में रात में रुक कर ग्रामीणों के साथ ग्रामीण गतिविधियों और उनकी संस्कृति के बारे में जानने का प्रयास किया। स्काउट गाइड की टुकड़ी ने गांवों के आम जन जीवन को देखा। किस तरीके से गांवों में जनजीवन चलता है। इस दौरान स्काउट गाइड भी खुश नजर आए। यादव ने जम्बूरी में स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा बनाए गए कैंप के अंदर की सुविधाओं का अवलोकन भी किया और स्काउट्स और गाईड्स के साथ बातचीत की।

गुजरात नाइट

जम्बूरी में सांस्कृतिक संध्या में गुजरात नाइट मनाई गई। इसमें गुजरात से आये स्काउट-गाइड ने गरबा सहित अन्य पारंपरिक नृत्यों और गीतों की प्रस्तुतियां दी। गुजरात नाइट का अन्य स्काउट-गाइड ने भी जमकर एंजॉय किया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव,स्काउट स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, रोहट प्रधान सुनीता राजपुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.