Homeमुख्य समाचारराजनीतिसाढ़े तीन घंटे कतार में रहने के बाद केंद्रीय जल संसाधन मंत्री...

साढ़े तीन घंटे कतार में रहने के बाद केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने डाला वोट

राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है और सुबह 8 बजे से ही प्रदेश की आम जनता अपना बहुमूल्य वोट करने के लिए मतदान केंद्रों पर लाइन में खड़ी नजर आई। हालांकि प्रदेश में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में खराबी की वजह से मतदान में कुछ देरी हुई।

मशीन की खराबी की वजह से आम मतदाता ही नहीं बल्कि मोदी सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन राम मेघवाल भी परेशानी का सामना करते हुए नजर आएं। मिली जानकारी के अनुसार नेता अर्जुन राम मेघवाल सुबह 8 बजे ही मतदान करने पहुंच गए थे लेकिन ईवीएम में खराबी की वजह से उन्हें घंटों आम जनता के साथ लाइन में खड़े होकर वोट करने के लिए इंतजार करना पड़ा।

साढ़े तीन घंटे इंतजार करने के बाद वो 11ः30 बजे अपना वोट डाल पाए। अर्जुन मेघवाल सुबह आठ बजे ही बीकानेर पूर्व के बूथ नंबर 172 पर अपना वोट करने के लिए पहुंचे और लाइन में नजर आएं। जानकारी के लिए बता दे कि वे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और मोदी सरकार में जल संसाधन मंत्री भी है।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here