Homeभारतराजस्थानअर्जुन-मलाइका ने साथ में मनाया नया साल

अर्जुन-मलाइका ने साथ में मनाया नया साल

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने छाए हुए है। अर्जुन और मलाइका बाॅलीवुड के नए कपल है जिन्हें पिछले कुछ समय से रेस्टोरेंट, कैफे आदि के बाहर हाथों में हाथ डाले हुए देखा जा रहा हैं। नए साल का जश्न बाॅलीवुड के सेलिब्रिटीज ने बड़े ही खास अंदाज में मनाया। वही मलाइका और अर्जुन ने भी नए साल का वेलकम साथ में किया।

मलाइका और अर्जुन डिनर को डेट्स से लेकर छुट्टियां मनाने, एयरपोर्ट आदि हर जगह पर देखा जाता रहा है। इस बार दोनों साथ में संजय कपूर की न्यू ईयर पार्टी में नजर आए। पार्टी के दौरान अर्जुन और मलाइका ज्यादातर समय हाथों में हाथ लिए साथ में ही नजर आए।

अर्जुन और मलाइका सिर्फ पार्टी में ही साथ में नहीं दिखे थे बल्कि दोनों एक ही गाड़ी में इवेंट प्लेस तक पहुंचे भी थे। मलाइका अरोड़ा सिल्वर शाइनी डेªस में नजर आई वही अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आएं। उन्होंने साथ में कैप भी लगा रखी थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले है।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here