Homeमुख्य समाचारराजनीतिगहलोत के साथ पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी भी भारत जोड़ो यात्रा...

गहलोत के साथ पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी भी भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज प्रदेश में अंतिम दिन हैं। यात्रा को लेकर आज नेताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह नजर आया। राहुल गांधी की यात्रा में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी यात्रा में मौजूद रहे। अलवर में यात्रा को दौसा जैसा ही समर्थन मिला। इसके साथ ही यात्रा में गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभाारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य नेता शामिल हुए।

अलवर में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत

राहुल गांधी की यात्रा का अलवर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा शाम को रामगढ़ पहुंच जाएगी। कल राहुल गांधी की यात्रा मुंदका गांव से हरियाण्णा में प्रवेश कर जाएगी। अलवर भंवर जितेंद्र सिंह का क्षेत्र है। उन्होंने भी स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को राहुल की यात्रा को सफल बनाने का टास्क दिया। राहुल की यात्रा को अलवर में भी भरपूर समर्थन मिला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव मेवात बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान, विधायक साफिया खान का क्षेत्र होने के चलते वो भी इसकी तैयारियों में जी जान से जुटे रहे। उन्होंने भव्य तरीके से राहुल का स्वागत किया।

पुष्पेंद्र भारद्वाज ने दी विकास कार्यों की जानकारी

राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज ने भी कदमताल की। इस दौरान पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी राहुल गांधी को दी। उन्होंने सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। जयपुर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंघानिया भी यात्रा में शामिल हुए और यूथ कांग्रेस के कामकाज के बारे में जानकारी दी। अलवर में राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोक कलाकारों से मुलाकात की। उनका साइकिल रिंग नृत्य भी देखा। आखिरी दिन बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here