2 जनवरी से खुलेगा अजमेर सेवन वंडर्स पार्क, पर्यटक देख सकेंगे एफिल टावर, ताजमहल

अजमेर। दुनिया के 7 अजूबे देखने के लिए अब अजमेर निवासियों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। समार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 7 अजूबे अजमेर में बनाए गए हैं। अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार सेवन वंडर्स को 2 जनवरी 2023 से खोला जाएगा। इसकी सहमति अजमेर विकास प्राधिकरण की बैठक में ले ली गई है। पर्यटकों के लिए सेवन वंडर्स को सुबह 11 बजे से खोल दिया जाएगा। पर्यटक शाम 8 बजे तक सेवन वंडर्स का भ्रमण कर सकेंगे।

सेवन वंडर्स के लिए रखा गया शुल्क

सेवन वंडर्स को लेकर लोगों में उत्साह है। सेवन वंडर्स के लिए एक निश्चित शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सेवन वंडर्स के रखरखाव के लिए 18 साल से ज्यादा आयु के सदस्यों के लिए 10 रूपए का शुल्क रखा गया है। वही 18 साल से कम आयु के सदस्यों के लिए 5 रूपए प्रति सदस्य प्रवेश शुल्क रखा गया है। प्रवेश शुल्क की रसीद अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से नियुक्त अधिकृत प्रतिनिधियों की ओर से दी जाएगी। रशीद सुबह 11 बजे से शाम को 7:30 बजे तक दी जाएगी। बिना टिकट के सेवन वंडर्स में अनुमति नहीं ले सकेंगे। उसके लिए अजमेर विकास प्राधिकरण ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

इनका देखेंगे नजारा
पेरिस के एफिल टावर का हूबहू आपको आनासागर झील के किनारे लेक फ्रंट पार्क में देखने को मिलेगा। पीसा की झुकी हुई मीनार भी दर्शकों को यहां दिखाई देगी। रोम का कॉलेजियम भी यहीं अपनी ऊंची और टूटी दीवारों के साथ स्वागत करता दिखाई देगा। झील के किनारे स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी भी नजर आएगी। आगरा जैसा ही ताजमहल भी देखने को मिलेगा।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.