मिलावटखोरों खिलाफ कार्रवाई, 450 लीटर घी सीज

अजमेर। मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए अजमेर में 2 दिनों तक ओचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुज कुमार पींगोलिया ने बताया कि 2 दिनों तक चले अभियान में मिलावटखोरों खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई।

पहले भी फेल हुए नमूने

अभियान में साढ़े 400 लीटर घी सीज किया गया। इसके साथ ही घूघरा में राजपुरोहित डेयरी पर कार्रवाई करते हुए अन्य मिलावटी सामानों को भी सीज किया गया। उन्होंने बताया कि कृष्णम ब्रांड का 300 लीटर घी और सूरज ब्रांड का 150 लीटर घी का नमूना लिया गया। इससे पहले भी इस डेयरी पर सैंपल अमानक पाए गए थे।

650 में से 107 सैंपल फेल

फर्म के ओनर मनोहर राजपुरोहित ने टीम को बताया कि घी बनाने के लिए बाजार से क्रीम खरीदते हैं। उसके आधार पर ही घी तैयार किया जाता है। इसी प्रकार चंद्रवरदाई नगर स्थित गणपति डेयरी से दूध ब्यावर रोड स्थित बंसीवाला डेयरी से घी और दूध के नमूने लिए गए। इस पूरे साल की बात की जाए तो खाद्य पदार्थों के 650 से नमूने लिए गए। इसमें से 107 सैंपल अमानक पाए गए हैं। जिसमें से 72 नमूनों के चालान कोर्ट में पेश कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.