Homeभारतराजस्थानइन चार राज्यों में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी...

इन चार राज्यों में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गोवा एवं एक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हालाँकि पार्टी ने अभी तक अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने के बारे में कुछ नहीं कहा है।

इन चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में लोकसभा की कुल 33 सीटें है जिनपर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा 15 फरवरी तक की जायेगी। पार्टी ने फिलहाल पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि दिल्ली में कुल सात सीटों में से पांच सीटों पर पार्टी ने प्रभारियों की घोषणा की है जो कि इन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार हो सकते है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में देशभर में कुल 432 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें उसे केवल 5 सीटों पर ही जीत मिली थी जिसमें से पंजाब में उसे 4 सीटों पर जीत मिली थी।

4 राज्यों में चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही आप ने लाखों की संख्या में बूथ स्तर पर इंचार्ज नियुक्त करने की भी घोषणा की है जिनका नाम ‘विजय प्रमुख’ होगा। हर विजय प्रमुख मतदान के दिन तक अपने क्षेत्र के 10 घरों के सम्पर्क में रहेगा। चुनाव के लिए अकेले दिल्ली में 3.62 लाख विजय प्रमुख नियुक्त किये जायेंगे जबकि पार्टी हरियाणा में साढ़े चार लाख से ज्यादा विजय प्रमुख नियुक्त करेगी।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here