Homeभारतराजस्थानचुनाव के 4 दिन शेषः कांग्रेस के पंजों ने भाजपा पर किया...

चुनाव के 4 दिन शेषः कांग्रेस के पंजों ने भाजपा पर किया तीखा वार

- Advertisement -spot_img

विधानसभा के चुनाव के लिए लंबे प्रचार प्रसार के बाद अब वक्त आ गया है वोटिग का। इस वोटिग के लिए अब सिर्फ 4 दिन शेष बचे है। आपको बता दें कि 5 दिसंबर को ये प्रचार थम जाएगा। इस चुनावी जंग के दौरान ना सिर्फ भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसे बल्कि कांग्रेस भी भाजपा पर अपने शब्दों के वार करने में पीछे नहीं रहीं। कांग्रेस ने हर सभा में भाजपा पर अपने चुनावी डायलाॅग से हमला किया। इन सभाओं में उन्होंने बेरोजगारी, किसान, भाषा, कालेधन और महिलाओं को लेकर कई तरह के मुद्दों को उठाया था।

इन नेताओं ने अपने डायलाॅग से भाजपा सरकार पर कसा तंज-

राजीव शुक्ला : 

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी गंदी भाषा पर लगाम लगानी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित और भी कई नेता क्या बोलते हैं उन्हें खुद को ये पता नहीं होता है। चुनाव के लिए इन लोगों ने भगवान की जाति तक को नहीं छोड़ा है।

सुभाष अग्रवालः

कर्नाटक प्रदेश कांगेस कमेटी के महासचिव व इंटरनेशनल वैश्य फैडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। उन्होेंने कहा कि भाजपा वैश्या समाज की पार्टी है। वैश्या समाज को टैक्स चोर भी बताया गया है। इसी के साथ कहा गया कि सरकार व्यापारियों के खिलाफ काम कर रही है।

आचार्य कृष्णम :

पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राम, गंगा और गाय के नाम पर झूठ बोलने वालों अब तो गद्धी छोड़ दो। हर किसी की गोत्र और धर्म पूछने वालों पहले ये बताओं कि तुम्हारी जात क्या है!

रणदीप सुरजेवाला :

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के दौरान फिर से किसानों के पास उनका हालचाल पूछने आ गई है जबकि पांच साल से उन्होंने किसानों के हित में कुछ भी नहीं किया जब किसान कर्ज से आत्महत्या कर रहें थें। जबकि अगर उधोगपतियों की बात करे तो उनका कर्ज माफ करके उन्हें राहत दे रखी है।

मनु सिंघवी :

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंधवी ने भाजपा सरकार पर तंज कसना शुरू किया तो उन्होेंने रूकने का नाम ही नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा में 15 लाख की बजाय 44 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का दावा किया था लेकिन रिपोर्ट के अनुसार बात करे तो 33 लाख युवा ही पंजीकत बेरोजगार है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here